पीरटांड: ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को शहर में अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त किया है।
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को शहर में अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त किया है।जब्त टोटो को मकनपुर टीओपी में रखा गया है।बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो ने इस कारवाई को अंजाम दिया गया है। अभियान के तहत नाबालिग और बिना लाइसेंस के चलने वाले टोटो को जब्त किया गया है।