पीरटांड: भंडारीडीह में लगे डिज्नीलैंड मेला में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
भंडारीडीह में लगे डिज्नीलैंड मेला में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मेले में पहुंचे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर सभी छात्राओं को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।