सैदपुर: पान विक्रेता द्वारा जान देने के मामले में DM ने पीड़ित के घर जाकर सहायता व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मंगलवार को सैदपुर तहसील से आरसी कटने और बिजली बिल के बकाया वसूली के दबाव के बीच कथित रूप से विषाक्त खाकर जान देने वाले पान विक्रेता सुरेंद्र कश्यप के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।