बलरामपुर: राप्ती नदी सिसई घाट पर अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ
भाजपा जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व मे 24 मई शनिवार शाम 5 बजे राप्ती तट पर पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दीपोत्सव व नदी आरती का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,प्रदीप सिंह एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।