बलरामपुर: विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
24 मई शनिवार 4:00 बजे विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा कृतिका शर्मा द्वारा 50 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण अधीन परियोजना के तहत मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय एवं एसटीपी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन में बरईपुर में पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया।