बलरामपुर: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने टेढ़ी बाजार में लगाई जन चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
24 मई शनिवार दोपहर 2:00 उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग एवं भारत कबड्डी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सत्येंद्र जी ने नगर के टेढ़ी बाजार में आनंद कुमार चौहान के यहां आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है और लोगों के समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है।