बलरामपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व किया गया योगाभ्यास
24 मई शनिवार सुबह 7:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय में 51 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को योग दिवस के पूर्व योगाभ्यास कराया गया। कर्नल ए पी एस पटवाल के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में चार जिलों के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों से आए कैडेटों को सेना के स्थाई प्रशिक्षक द्वारा फॉयरिंग ,ड्रिल एवं अन्य सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।