परसवाड़ा: चालक संगठन साथी की मदद के लिए आगे आया, ₹7 हजार की सहयोग राशि दी
राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन उकवा ने अपने दिवंगत साथी के परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। संगठन द्वारा पहले से ही यह नियम बनाया गया है कि किसी भी चालक साथी के यहां अप्रिय घटना होने पर उसके परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की उपस्थिति में दिवंगत चालक विनोद कुमार राठौर,