तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव में सौतेली मां की पिटाई से नाराज किशोरी लापता, पिता ने अज्ञात युवक पर अगवा करने का आरोप
नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में सौतेली मां की पिटाई से नाराज़ 15वर्षीय किशोरी लापता हो गयी।पिता ने अज्ञात पर पुत्री को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को किसी बात से नाराज़ हो कर सौतेली मां ने पिटायी कर दी जिससे वो नाराज़ हो कर कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नही चला।