धरहरा: झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी,सिर और पैर पर मिले चोट के निशान, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
धरहरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दरियापुर गांव में शनिवार की सुबह झाड़ी से एक युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विक्रमपुर दरियापुर गांव निवासी रंजय सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार सिंह उर्फ राकेश के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में हत्या की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी