रफीगंज: रफीगंज में तेज अंधड़ और बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़क पर गिरा पेड़, कई घरों के करकट उड़ गए
रफीगंज में मंगलवार की अपराह्न करीब 4 बजे अचानक तेज अंधड़ और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जबकि कई घरों के करकट उड़ गए। अचानक बदले मौसम से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज-गुरारू पथ के लहास गांव के समीप सड़क पर शीशम का बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ