जयपुर: CCTV में कैद हुई पड़ोसी महिला, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई
Jaipur, Jaipur | Jul 4, 2026 जयपुर। मुहाना क्षेत्र की रेजीडेंसी में गुरुवार रात करीब 8:15 बजे पड़ोसी महिला चोरी करते हुए CCTV में कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले फ्लैट से 7 लाख के गहने-कैश चोरी हुए थे। शक पड़ोसी पर था, इसलिए कमरे में गुप्त कैमरा लगवाया था। गुरुवार को वह परिवार के साथ पार्टी में था।