🚨 बुलंदशहर में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, अनूपशहर इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
बुलंदशहर। अनूपशहर थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा हुक्का रखकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनूपशहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर और चार सब-इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पर एक अन्य मामले में वसूली के आरोप भी लगे थे। पीड़ित ने पुलिस अधिकारी के समक्ष अपने बयान में पैसे वसूले जाने की बात दर्ज कराई थी।
रीलबाजी का वीडियो वायरल होने और वसूली के आरोपों के बाद पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
#Bulandshahr #Anupshahr #UPPolice #PoliceAction #ViralVideo #LineHazir #UttarPradesh #BreakingNews #बुलंदशहर #अनूपशहर #यूपीपुलिस #पुलिसकार्रवाई
Parliament Street, New Delhi | Nov 14, 2026