सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने निर्माणाधीन बाईपास मार्ग से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 225 ग्राम अवैध चरस बरामद
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 225 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।