BAGHPAT DESK : बागपत में प्रदीप धामा की पत्नी की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कार्रवाई न होने पर बागपत कोतवाली के घेराव की चेतावनी दी है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित भाकियू कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि 11 महीने पहले अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में नामजद डॉक्टरों और फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही।
भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि एफआईआर से किसी भी आरोपी का नाम हटाने की कोशिश हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को नए एसपी पूर्णेंदु सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Oct 16, 2026