टीकमगढ़: टीकमगढ़: ₹3 करोड़ का भुगतान रुका, उड़द व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मंडी अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रेरणा फूड्स प्रोसेसिंग पर करीब 3 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान रोकने के गंभीर आरोप लगे हैं। टीकमगढ़, छतरपुर और सागर के लगभग 20 व्यापारियों ने कृषि उपज (मुख्यतः उड़द) बेचने के बाद भी भुगतान न मिलने की शिकायत की है।