फूलपुर: अहरौला CHC में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल आयोजित, कर्मचारियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में शनिवार सुबह 11 बजे अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया इसमें अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।