सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 बंजारी माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल
नेशनल हाईवे 30 स्थित बंजारी माता मंदिर मोड पर घटना हुई। गोसलपुर पुलिस के मुताबिक मोहतरा निवासी अमरदीप चौधरी, मंगली चौधरी और रामचरण चौधरी शुक्रवार रात एक लग्न समारोह में शामिल होने मोपेड से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।