रायडीह: पकरीटोली गांव में वर्षों पुराने भूमि विवाद का मिशन बदलाव टीम की पहल से हुआ समाधान।
Raidih, Gumla | Jun 9, 2026 मिशन बदलाव टीम ने सोमवार को रायडीह प्रखंड के मुरूमकेला पंचायत अंतर्गत पकरी टोली गांव पहुंचकर वर्षों से चले आ रहे एक आपसी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया। श्री भूषण सिंह के आवेदन के आधार पर आयोजित बैठक में गांव के पंचों एवं सम्मानित ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत बातचीत की गई।