घोसी: पूरे जिले में शुरू हुआ मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना माहे रमज़ान, एक महीने के रोज़े के बाद मुल्क में मनाई जाएगी ईद ।
मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे पाक महीना माहे रमजान की शुरुआत हो गई है । रमजान की शुरुआत होने के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के घरों में रौनक भी बढ़ गई है, लोग खुद की तिलावत में जुट गए हैं और लोगों ने मंगलवार से रोजा रखना भी शुरू कर दिया है । ज्ञात हो की पूरे 1 महीने के रोजा रखने के बाद पूरे मुल्क में ईद उल फितर का त्यौहार मानेगा ।