घोसी: ढ़ोंगरा गांव के समीप सड़क दुघर्टना में एक युवक हुआ जख्मी, पीएचसी घोसी से किया गया रेफर
घोषी थाना क्षेत्र के ढोगंरा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक राकेश कुमार को ग्रामीणों ने इलाज को लेकर घोषी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज को लेकर युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में ग्रामीणों का बताना था कि युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे गिर पड़ा था।