महाराजगंज: करनपुर बैंक ऑफ़ बडौदा के परिसर से गायब हुई ग्राहक की बाइक, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
28 जुलाई मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बैंक ऑफ़ बड़ौदा करनपुर शाखा परिसर में खड़ी हुई बाइक अचानक गायब हो गई। पीड़ित युवक बैंक में पैसा का लेनदेन करने के लिए अंदर गया हुआ था ।वापस आने पर उसकी बाइक गायब मिली, जानकारी होते ही युवक के द्वारा आसपास खोजबीन की जाने पर कहीं पता नहीं चला। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी गई है, जांच पड़ताल की जा रही है।