शिवपुरी: गाय को भाया बाइक सवार, कुल्हाड़ी खरीदने सिरसौद आए किसान का वीडियो वायरल, किसान बोला मुझे खुद पता नहीं क्यों कर रही पीछा
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में बुधवार सुबह 10 बजे उस समय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक आवारा गाय बाइक सवार किसान के पीछे पड़ गई। बाइक सवार युवक ने बाइक जहां मोड़ी, गाय भी उसी दिशा में उसके पीछे चल दी। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहा तो लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सिरसौना गांव निवासी किसान नाथूराम कु