कटनी नगर: अमकुही इंडस्ट्री एरिया में पाइप लदा 6 चक्का ट्रक ढलान में पलटा, दो क्रेन से सीधा कराया गया
कटनी। अमकुही इंडस्ट्री एरिया से काटयेघाट की ओर उतरते समय पाइप से लदा 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह, एसआई शशिभूषण दुबे सहित ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। ढलान अधिक होने के कारण दो क्रेन की मदद से ट्रक को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया गया