सादुलशहर: विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत भागसर गांव में शिविर का हुआ आयोजन, सांसद रहे मौजूद
सादुलशहर के गांव भागसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद निहालचंद मौजूद रहे, शिविर में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को विभिन्न योजानाओं से लाभान्वित किया गया। सांसद निहालचंद ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचे।