सादुलशहर: मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर ने सादुलशहर में किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने सादुलशहर में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया निरीक्षण। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष अभियान का हुआ आयोजन। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर श्री अंशदीप ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।