प्रतापगढ़: जिला कलक्टर ने जाखम बांध और भँवर सेमला बांध का निरीक्षण किया, जल संरक्षण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को जिले के जाखम बांध एवं भँवर सेमला बांध का निरीक्षण कर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने जाखम बांध की वर्तमान स्थिति, जल भराव क्षमता एवं जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि