कैराना: कांधला के नाला गांव के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और फोरेंसिक टीम
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसे गोली मारी गई थी। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त मोनू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गांव ककड़ीपुर जनपद बागपत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कबड्डी खिलाड़ी रहा है।