मुरैना नगर: मुरैना: सांक नदी में जान देने वाला प्रेमी युगल पहले हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग में था आरोपी
मुरैना में सांक नदी में कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।मृतक भूपेंद्र धाकड़ और राधा चौबे 9 महीने पहले चर्चित होटल विराट इन हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग केस में आरोपी थे।पुलिस के अनुसार होटल के कमरे में स्पाई कैमरा लगाकर युवक-युवतियों के वीडियो बनाए जाते थे और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था।