धौलपुर: मुरैना: अफवाह के चलते ट्रेन से उतरे यात्रियों में बीकानेर की महिला समेत चार की हुई मौत
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद ट्रेन से उतरे चार यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में बीकानेर के महाजन के गेसोरा गांव निवासी बिरमा देवी, 60, भी शामिल हैं। रविवार शाम खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर चेन पुलिंग के बाद में हड़कंपमचा था।