टिमरनी: हरदा जिले के ग्राम काथड़ी में अवैध बोरिंग, पुलिस ने मशीन जब्त कर मामला दर्ज किया
Timarni, Harda | Apr 6, 2026 हरदा जिले में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के सख्त आदेश के बावजूद अवैध बोरिंग का खेल जारी है। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह सोलंकी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, जहां बिना अनुमति के बोरिंग की जा रही थी। जांच में सामने आया कि यह मशीन गुल्लास निवासी अमन जाट की है, जो नियमों का उल्लंघन कर काम कर रहा था।