दतिया नगर: भाजपा महिला मोर्चा ने टाउन हॉल से किला चौक तक निकाली जनआक्रोश महिला पदयात्रा, राहुल गांधी का फूंका पुतला
संसद में महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह टाउन हॉल से किलाचौक तक जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया । जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेत्री शामिल हुई और कांग्रेस पर महिला विरोधी होने क़े आरोप लगाए ।