महागामा: महागामा प्रखंड कार्यालय में पोषण सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पोषण सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर 8,9 और 10 की पोषण सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षिका अनीता हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि पोषण सखी अपने-अपने पोषक क्षेत्र में गृह भ्रमण करेगी।