जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र में एफसीआई की मिली भगत से कोटेदार के पास वितरण के लिए पहुंचा सड़ा हुआ अनाज,उपभोक्ताओं में रोष.
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ब्रह्मानं, प्रताप नगर व मऊ शाहजहांपुर जो वितरण के लिए गेहूं भेजा गया है उसमें अधिकांश बोरों में सड़ा हुआ गेहूं भरा हुआ है मिट्टी मिली हुई है. इसी प्रकार चावलों में भी कीड़े रेंग रहे हैं जिसे उपभोक्ता लेने से मना कर रहे हैं।इससे कोटेदारों की परेशानी बढ़ गयी है।