जलालाबाद: मोहल्ला यूसुफजई में बिजली की समस्या को लेकर अधिवक्ता ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला युसूफ जई निवासी अधिवक्ता शकील अहमद ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया उनके मोहल्ले में आए दिन विद्युत केबल टूट जाता है। और विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है.।कम से कम दिन में दो बार फ्यूज उड़ जाता है.।विद्युत विभाग के कर्मचारियों को जब फोन किया जाता है वह इस पर कोई भी ध्यान नहीं देते हैं