राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने गार्डन में स्वयं जैविक उत्पादों का छिड़काव किया
राजगढ़ जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत मंगलवार को शाम 6:00 करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गार्डन में जैविक उत्पादों का छिड़काव किया। इस दौरान कलेक्टर ने अपने कंधों पर स्प्रे पंप टांगकर पौधों पर नीमास्त्र का छिड़काव किया।