अनूपपुर: जिले में 31 जुलाई तक चलेगा 'फसल बीमा माह' अभियान, अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने के निर्देश
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक "फसल बीमा माह" अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अधिसूचित खरीफ फसलों का व्यापक स्तर पर बीमा कराया जाएगा। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लाभ दिलाए ।