छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर की विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर प्रथम चरण के कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसे धमतरी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बताया गया। परियोजना के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां, शिव थीम आधारित आकर्षण, उद्यान विकास तथा प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी प्रदर्शित किए जाने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर धमतरी पर्यटन एवं रुद्रेश्वर कॉरिडोर पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई। साथ ही जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय समितियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
#Dhamtari #RudreshwarCorridor #Tourism #ReligiousTourism #Chhattisgarh