राघोगढ़: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली समय सीमा बैठक, जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 1 जुलाई को जिला कार्यालय में समय सीमा बैठक ली। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, एक पौधा मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान, सीएम हेल्पलाइन, लंबित शिकायते तथा जिले में प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की कार्य योजना एवं अनुवर्ती कार्यवाही के बारे में समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।