राघोगढ़: थाना परिसर राघोगढ़ में लोगों को नए कानून की जानकारी देने पुलिस ने किया जनसंवाद कार्यक्रम
देश में 1 जुलाई से लागू हुए नए कानून की आम जन को जानकारी देने गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के सभी थानों में जन संवाद कार्यक्रम किए गए। राघोगढ़ थाना परिसर में 1 जुलाई को नए कानून की जन संवाद कार्यक्रम में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग, युवा, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।