राघोगढ़: रुठियाई में धरनावदा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 2 लोग कार सहित पकड़े, 3 मृत मोर के शव किए बरामद
Raghogarh, Guna | Jun 30, 2024 धरनावदा थाना की रुठियाई पुलिस चौकी टीम ने रुठियाई में वाहन चेकिंग के दौरान 30 जून की देर शाम राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर ले जा रहे दो शिकारीओ को कार सहित गिरफ्तार किया है। 3 मृत मोर के शव बरामद कर कार जप्त की है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया, वन विभाग की टीम के साथ मृत मोरों का विधिवत अंतिम संस्कार किया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।