राघोगढ़: धरनावदा के चोपड़ा बाग में 4 साल पहले लगे बिजली के खंभों पर नहीं लगे तार व ट्रांसफार्मर, लोगों ने बिल दिखाकर जताई नाराजगी
Raghogarh, Guna | Jun 30, 2024 राघोगढ़ तहसील के धरनावदा के चोपड़ा बाग में बिजली न होने से लोगो ने परेशानी बताई। ग्रामीणो ने कहा, 4 साल पहले बिजली के खंबे लगे थे। अभी तक ना तार डाले ना ट्रांसफार्मर लगे। लेकिन बिल थमा दिए गए। अधिकारियो बिजली विभाग और जन प्रतिनिधियो से शिकायत की, कोई सुनवाई नही हुई। 29 जून को परेशान लोगो ने एक बार फिर मुद्दे को उठाया। और बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।