MBBS सीट के नाम पर 4.25 लाख की साइबर ठगी: उज्जैन पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार 🚨🩺
उज्जैन की नीलगंगा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सुमन्त्र गुप्ता (45 वर्ष) ने खुद को बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बताकर उज्जैन निवासी फरियादी सतीश चंद्र पटेल से संपर्क किया और उनके बेटे को MBBS की रिक्त सीट दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी आवंटन पत्र (Allotment Letter) और अन्य कूट रचित दस्तावेज भेजकर फरियादी से अलग-अलग बैंक खातों में ₹4,25,000 ट्रांसफर करवा लिए। जब फरियादी असलियत जानने कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें इस बड़े फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक डिटेल्स और साइबर सेल की मदद से आरोपी को सिलीगुड़ी में दबिश देकर धर दबोचा। आरोपी को ट्रांजिट रि�