खंडवा नगर: अवैध चर्बी-चमड़ा गोदाम पर कार्रवाई: गली संकरी होने से हथौड़े और ब्रेकर से तोड़ी दीवारें
खंडवा शहर के बीचोंबीच इमलीपुरा में अवैध चर्बी-चमड़ा, हड्डी-सींग के अवैध गोदाम को गुरुवार को नगर निगम ने गिराने की कार्रवाई शुरू की। संकरी गली में जेसीबी नहीं पहुंची तो कर्मचारी हथौड़े और इलेक्ट्रानिक ब्रेकर से अवैध चर्बी-चमड़ा के अवैध गोदाम की छत और दीवारों को तोड़ने में जुट गए। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 10 निगम कर्मियों के साथ 20 मजदूर