परसवाड़ा: शादी के दो महीने बाद लापता हुई नवविवाहिता, मायूस परिजन बेटी समान बहू को दर-दर तलाश रहे
महेश घरडे ने बताया कि उनके बड़े बेटे हर्ष घरडे ने 13 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र के चुल्हाड स्थित धम्माभिषेक बुद्ध विहार में घुबडगोदी निवासी प्रियंका मेश्राम के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी के बाद प्रियंका परिवार के साथ ग्राम कच्चेखानी में रह रही थी और लालबर्रा कॉलेज में पढ़ाई के लिए रोजाना आना-जाना करती थी।