गिरिडीह: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उपायुक्त की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शनिवार को 3 बजे डीसी ऑफिस में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।