🚨 BREAKING NEWS | कैम्पियरगंज
⚡ एंटी करप्शन टीम के खिलाफ लेखपाल संघ का धरना, CM को सौंपा ज्ञापन
📍 कैम्पियरगंज तहसील परिसर में शनिवार को लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपालों के कथित उत्पीड़न के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
✊ लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नरेंद्र कुमार को सौंपा और लेखपालों का उत्पीड़न तत्काल बंद करने की मांग की।
धरने का नेतृत्व लेखपाल संघ अध्यक्ष तारा चंद यादव एवं मंत्री दिवाकर वर्मा ने किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ लेखपालों को टारगेट कर कार्रवाई की जा रही है।
⚠️ लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा।
धरने में हेमंत कुमार शुक्ल, विनीत कुमार सिंह, शुभम तिवारी, रामजतन यादव, माधवी त्रिपाठी, सुलेखा, प्रज्ञा मिश्रा समेत दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
📢 आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
Public maharajganj
#कैम्पियरगंज #कैम्पियरगंज_न्यूज #GorakhpurNews #लेखपाल #लेखपालसंघ #AntiCorruption #धरना_प्रदर्शन #ब्रेकिंग_न्यूज #Gorakhpur #उत्तरप्रदेश #UPNews #MaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Aug 23, 2026