केंद्रीय क़ृषि मंत्री - ( शिवराज सिंह चौहान ) ने लखनऊ स्थित ICAR - केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH) में आम के पुराने बागों के जीर्णोद्धार की आधुनिक तकनीक का अवलोकन किया, प्रूनिंग मशीन के माध्यम से पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई करके उनका आकार छोटा किया जाता है, जिससे पेड़ों में फिर से बेहतर क्वालिटी के फल और अधिक उत्पादन मिलता है। साथ ही किसानों की लागत भी कम होती है ।