जींद: जींद जन स्वास्थ्य विभाग के S.E. कार्यालय पर पहुंचे चाबरी कॉलोनी के लोग, सीवरेज समस्या का समाधान करने की लगाई गुहार
Jind, Jind | Feb 27, 2024 शहर की चाबरी कॉलोनी के लोग आज मंगलवार को जींद लघु सचिवालय में जन स्वास्थ्य विभाग के एस ई कार्यालय पर पहुंचे और अपनी लिखित शिकायत दी।उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन तो विभाग द्वारा दबाई हुई है, लेकिन उसे चालू नहीं किया है। जिसके कारण सीवरेज ओवरफ्लो होने से उनका जीना मुहाल हो रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान की गुहार अधिकारियों से लगाई है।