पातेपुर: बलिगांव थाना परिसर में 9 अप्रैल को पशुपतिनाथ सिंह का शहादत दिवस मनाया जाएगा, 40 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
पातेपुर के बलिगांव थाना परिसर स्थित शहीद पशुपतिनाथ सिंह के शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। स्मारक समिति के सचिव केके कौशिक ने बुधवार की शाम 7 बजे बताया कि 9 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले तिरहुत रेंज के 4 जिले के कुल 40 पुलिस पदाधिकारी को अधिकारी द्वार सम्मानित किया जायेगा।